Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Ranchi Breaking: रिम्स के मनोरोग विभाग में भर्ती मरीज ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi Breaking: रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को आत्महत्या की एक घटना सामने आई है. रिम्स के मनोरोग विभाग में इलाजरत एक मरीज ने फांसी लगाकर जान दे दी.

मृतक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह नशे की लत से परेशान था और उपचार के लिए उसे मनोरोग विभाग में भर्ती कराया गया था.

जानकारी के अनुसार मरीज ने गमछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !