Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Hyderabad Female Cop Undercover: बस स्टॉप पर साधारण महिला बनकर पहुंचीं IPS अधिकारी, अंडरकवर ऑपरेशन में खुली सड़कों की सच्चाई

Hyderabad Female Cop Undercover: हैदराबाद में महिलाओं की सुरक्षा की असली स्थिति जानने के लिए मल्काजगिरी पुलिस आयुक्त वी सुमति ने एक अनोखा अंडरकवर ऑपरेशन चलाया। साधारण महिला के रूप में उन्होंने आधी रात के बाद दिलसुखनगर बस स्टॉप पर अकेले खड़े होकर यह समझने की कोशिश की कि रात में महिलाओं को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उन्होंने किसी वीआईपी सुरक्षा या पहचान का सहारा नहीं लिया, बल्कि आम महिला की तरह सड़क पर मौजूद रहीं।


ढाई घंटे में सामने आए समाज के कई चेहरे

रात 12:30 बजे से सुबह 3:30 बजे तक चले इस ऑपरेशन के दौरान करीब 40 पुरुष उनके पास पहुंचे। इनमें कुछ नशे में थे, कुछ छात्र थे और कुछ निजी कंपनियों में काम करने वाले लोग थे। कई लोगों ने उनसे आपत्तिजनक सवाल पूछे और अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की। इस पूरी घटना ने यह दिखा दिया कि देर रात अकेली महिलाओं को किस तरह की मानसिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


महिलाओं से बदसलूकी करने वालों पर तुरंत कार्रवाई

ऑपरेशन के दौरान सादी वर्दी में पुलिसकर्मी आसपास तैनात थे। जैसे ही किसी व्यक्ति ने अनुचित व्यवहार किया, पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने उन लोगों की पहचान कर उन्हें महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार की चेतावनी दी। इस कार्रवाई का मकसद सिर्फ गिरफ्तारी नहीं बल्कि समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश देना भी था।


25 साल बाद फिर मैदान में उतरीं वही जुझारू अधिकारी

वी सुमति के लिए यह कोई पहला फील्ड ऑपरेशन नहीं था। करीब 25 साल पहले युवा DSP रहते हुए उन्होंने काजीपेट रेलवे स्टेशन के पास इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा को समझने के लिए अंडरकवर अभियान चलाया था। आज उच्च पद पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने दफ्तर में बैठने के बजाय जमीन पर उतरकर हकीकत जानने को प्राथमिकता दी, जिसने उनकी कार्यशैली और संवेदनशीलता को फिर साबित कर दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !