Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस को मिली 42 हाई स्पीड बाइक, अब संकरी गलियों तक पहुंचेगी पुलिस की तेज निगरानी

Hazaribagh: झारखंड पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा डायल-112 सेवा को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जिलों को नई हाई-स्पीड बाइक उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में हजारीबाग पुलिस को 42 नई हाई स्पीड बाइक सौंपी गई हैं। इन बाइकों का उपयोग पेट्रोलिंग, त्वरित कार्रवाई और अपराध नियंत्रण के लिए किया जाएगा, जिससे जिले की गश्ती व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक मजबूत और सक्रिय हो सकेगी।

अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी
राज्य में बढ़ते अपराध और उग्रवादी गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण के लिए झारखंड पुलिस लगातार अपनी रणनीति मजबूत कर रही है। नई हाई स्पीड बाइकों के जरिए अब पुलिस उन इलाकों में भी आसानी से पहुंच सकेगी, जहां पहले चारपहिया वाहन नहीं पहुंच पाते थे। खासकर शहर की संकरी गलियों और घनी बस्तियों में अपराधियों तक तेजी से पहुंचना अब आसान होगा।

संकरी गलियों में भी होगी तेज पेट्रोलिंग
इन बाइकों में 160 सीसी का पावरफुल इंजन, 5-स्पीड गियरबॉक्स और तेज एक्सीलरेशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। पुलिस इनका इस्तेमाल अपराध कर भागने वाले आरोपियों का पीछा करने और त्वरित कार्रवाई के लिए करेगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी और पुलिस की प्रतिक्रिया समय भी कम होगा।

पुलिस कप्तान ने दिखाई हरी झंडी
हजारीबाग पुलिस लाइन से जिले के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सभी हाई स्पीड बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए ये बाइक काफी उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने बताया कि पहले चारपहिया वाहन संकरी गलियों और मोहल्लों तक नहीं पहुंच पाते थे, लेकिन अब दोपहिया वाहनों के जरिए पुलिस हर इलाके तक आसानी से पहुंच सकेगी, जिससे निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !