Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Bokaro News : पिंड्राजोरा में गवाई नदी पुल पर पलटा गैस टैंकर, लगी भीषण आग, एनएच-32 पर रोकी गई वाहनों की आवाजाही

Bokaro News : बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गवाई नदी पुल के बीचों-बीच एक गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे 16 चक्का गैस टैंकर एनएच-32 पर गवाई पुल के पास पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।


एनएच-32 पूरी तरह बंद, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार


सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने एनएच-32 पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी है। गवाई पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों और वाहनों को रोक दिया है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भय बना हुआ है कि यदि गैस टैंकर में विस्फोट हो जाता, तो गवाई पुल समेत आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।


ऑटो को बचाने के दौरान पलटा टैंकर :- एसडीपीओ


चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एक ऑटो को बचाने के दौरान टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। उन्होंने कहा कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल पूरी सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है और टैंकर को हटाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !