Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

National Weather Alert: 12 राज्यों में मौसम का कहर, 70 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी

National Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग यानी India Meteorological Department ने देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 12 राज्यों में धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है।

किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों पर मंडराया खतरा
उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों के लिए यह मौसम बड़ी चिंता लेकर आया है। जहां खेतों में तैयार फसलों पर बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है ताकि किसी भी आपदा से समय रहते निपटा जा सके। कई जिलों में बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

राजस्थान में लू का डबल अटैक, जैसलमेर-बाड़मेर तपेंगे
राजस्थान में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिलेगा। पूर्वी राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। जैसलमेर और बाड़मेर जैसे इलाकों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 मई तक यहां लू के थपेड़े लोगों को बेहाल करते रहेंगे।

दक्षिण भारत में बारिश की दस्तक, मछुआरों को चेतावनी
केरल और तमिलनाडु में मानसून जैसी गतिविधियां तेज होती दिख रही हैं। अगले छह से सात दिनों तक भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है जिससे तटीय इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है। कई क्षेत्रों में जलभराव और तेज हवाओं की आशंका भी जताई गई है।

पहाड़ों में बदलेगा मौसम, दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं
उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल में अचानक मौसम बदलने, बिजली चमकने और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू में 11 से 13 मई के बीच बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। दूसरी ओर दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 मई के बाद हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !