Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Jharkhand News: टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर राम पुकार राम ने पीएमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, मिली सशर्त जमानत

Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े टेंडर घोटाला मामले में आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर राम पुकार राम ने शुक्रवार को रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में सरेंडर किया. सरेंडर के बाद अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी.

कोर्ट ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की है. साथ ही पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त भी लगाई गई है.

मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में प्रमोद कुमार समेत 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की है. अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया है.

जांच एजेंसी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच कर रही है. चार्जशीट दाखिल होने के बाद कई आरोपी अदालत में सरेंडर कर चुके हैं और उन्हें जमानत मिल चुकी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !