Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Ranchi News: पूजा सिंघल के बाद अब पति अभिषेक झा ने मांगी विदेश जाने की इजाजत, मनरेगा घोटाला मामले में कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Ranchi News: पीएमएलए कोर्ट में मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की विदेश यात्रा अनुमति याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई. सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

अभिषेक झा ने कोर्ट से बेटी के इलाज के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति मांगी है. इससे पहले अदालत पूजा सिंघल को भी सिंगापुर जाने की इजाजत दे चुकी है.

गौरतलब है कि मनरेगा घोटाला मामले की जांच के दौरान ED ने पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. कार्रवाई के दौरान सुमन कुमार सिंह के ठिकाने से 19.31 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे.

इसके बाद ED ने 11 मई 2022 को पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था. करीब 28 महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली थी. वहीं अभिषेक झा से भी इस मामले में कई दिनों तक पूछताछ की गई थी. वह इस केस में चार्जशीटेड आरोपी हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !