Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Bokaro News: बोकारो में इथेनॉल गैस से भरा टैंकर पलटा, लगी भीषण आग, गवाई पुल के पास मचा हड़कंप

Bokaro: बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गवाई पुल के पास गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब इथेनॉल गैस से लदा 16 चक्का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने के कुछ ही देर बाद उसमें अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगीं। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बन गया।

दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक लगातार प्रयास कर आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। लंबे प्रयास और सतर्कता के बाद आखिरकार आग को काबू में किया जा सका। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में रही ताकि किसी भी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

सुरक्षा के मद्देनजर एनएच-32 पर रोकी गई वाहनों की आवाजाही
हादसे के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एनएच-32 पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोक दी। पुलिस ने गवाई पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर लोगों और वाहनों को रोकना शुरू कर दिया, ताकि कोई भी व्यक्ति खतरे वाले क्षेत्र के करीब न पहुंच सके। सड़क बंद होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों में ब्लास्ट को लेकर बना रहा डर का माहौल
घटना के बाद आसपास के गांवों में सबसे अधिक चिंता इस बात को लेकर रही कि यदि गैस टैंकर में विस्फोट हो जाता तो गवाई पुल के साथ-साथ आसपास के कई घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि आग लगने के बाद टैंकर से काफी मात्रा में गैस लीक होकर बाहर निकल गई, जिससे बड़े विस्फोट की संभावना कुछ हद तक कम हो गई। इसके बावजूद पूरे इलाके में लंबे समय तक डर और बेचैनी का माहौल बना रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !