Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Jamshedpur News : टूइलाडुंगरी में खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, समय रहते पहुंची दमकल टीम

Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स सेल-पर्चेस प्रतिष्ठान में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग की तेज लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जिस स्थान पर आग लगी, वहां कई अन्य वाहन भी खड़े थे। ऐसे में लोगों को आशंका होने लगी कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया, तो कई और वाहन जल सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था।


पूरी तरह जलकर खाक हुई कार, जांच में जुटी पुलिस


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत गोलमुरी थाना और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।


राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन आग लगने की घटना ने साईं मोटर्स परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं, इसलिए अग्निशमन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना बेहद जरूरी है।


फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !