Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Jamshedpur News: खरीफ से पशुधन तक एक्शन मोड में प्रशासन, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने कासख्त निर्देश

Jamshedpur News: जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में कृषि, उद्यान, मत्स्य, सहकारिता, बाजार समिति, भूमि संरक्षण, जेएलएलपीएस एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में खरीफ फसल की तैयारी, बीज और उर्वरक की उपलब्धता तथा योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।


हाट-बाजार राजस्व और पशुधन वितरण पर निर्देश

बाजार समिति को पिछले 5 वर्षों के हाट-बाजार राजस्व का अद्यतन डाटा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया, ताकि आय बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी जा सकें। वहीं पशुपालन विभाग को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच 10 दिनों में पशुधन वितरण और बीमा सुनिश्चित करने को कहा गया।


किसानों और सहकारिता को मजबूत बनाने की पहल

सहकारिता विभाग को लैम्पसों में संग्रहित धान के शीघ्र उठाव और किसानों के बकाया भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश मिले। कृषि विभाग को आधुनिक तकनीक, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और कृषि यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ गांव स्तर तक विस्तार गतिविधियां तेज करने को कहा गया।


आजीविकासिंचाई और मत्स्य उत्पादन पर जोर

उद्यान और मत्स्य विभाग को उत्पादन बढ़ाने, सूक्ष्म सिंचाई, नर्सरी विकास और तालाब निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। वहीं जेएलएलपीएस के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने और महिलाओं की आय बढ़ाने पर जोर देते हुए सभी विभागों को समन्वय और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !