Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Jamshedpur News : करीम सिटी कॉलेज के डॉ. अली जान हुसैन को विक्रम साराभाई पुरस्कार, 2026 यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित

Jamshedpur News : करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अली जान हुसैन को इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्चर्स, वायनाड द्वारा विक्रम साराभाई पुरस्कार 2026 यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध, नवाचार और शैक्षणिक योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल कॉलेज, बल्कि पूरे शहर में खुशी और गर्व का माहौल है।


कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और 4 पेटेंट, शोध कार्यों की गुणवत्ता का प्रमाण


डॉ. हुसैन लंबे समय से उच्च शिक्षा और शोध गतिविधियों से जुड़े हुए हैं और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नाम अब तक कुल 4 पेटेंट दर्ज हैं, जिनमें 1 यूनाइटेड किंगडम और 3 भारत सरकार से स्वीकृत हैं। इससे पहले भी उन्हें जूनियर रिसर्च अवॉर्ड, यंग रिसर्च अवॉर्ड, जूनियर साइंटिस्ट अवॉर्ड और यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड जैसे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

कॉलेज प्रशासन, सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए डॉ. अली जान हुसैन को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !