Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Seraikela News : टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन मामला, स्वास्थ्य मंत्री का सख्त एक्शन, प्रभारी डॉक्टर निलंबित

Seraikela News : झारखंड के सरायकेला जिले के राजनगर अस्पताल में टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन किए जाने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना को स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी विफलता और गंभीर लापरवाही करार दिया है।


तत्काल कार्रवाई, प्रभारी चिकित्सक निलंबित


मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर को निलंबित करने का निर्देश दिया। साथ ही विभाग के अपर मुख्य सचिव को बिना किसी ढिलाई के सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।


अधिकारियों को चेतावनी, जांच के आदेश, पूरे मामले की जांच के निर्देश


मंत्री ने सिविल सर्जन को भी कड़ी चेतावनी दी है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में डीजी सेट और इन्वर्टर जैसी वैकल्पिक बिजली व्यवस्था मौजूद होने के बावजूद इस तरह की घटना होना पूरी तरह अस्वीकार्य है।


डॉ. इरफान अंसारी ने उपायुक्त को पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने और अस्पताल का नियमित औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति गंभीर रहने की हिदायत दी गई है।

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !