Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Ranchi News: रांची सदर अस्पताल में फायर सेफ्टी वीक की शुरुआत, स्वास्थ्य संस्थानों को सख्त तैयारी और ऑडिट के निर्देश

Ranchi News: रांची के सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को राज्य स्तर पर अग्नि सुरक्षा सप्ताह की औपचारिक शुरुआत की गई. 4 मई से 10 मई तक चलने वाले इस अभियान का मकसद अस्पतालों और अन्य संस्थानों में आग से बचाव को लेकर व्यवस्था, जागरूकता और त्वरित प्रतिक्रिया को मजबूत करना है.
उद्घाटन के साथ शपथ और निर्देश, थीम के तहत संस्थानों को सख्ती बरतने को कहा गया
कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने किया. उन्होंने डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए आपात स्थिति में सतर्क रहने का संदेश दिया. इस वर्ष अभियान की थीम सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा जागरूक समाज रखी गई है. इसी के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश दिया गया कि वे सुरक्षा मानकों को पूरी गंभीरता से लागू करें और 5 से 7 मई तक होने वाली वेबिनार श्रृंखला में भाग लेकर अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएं.

ऑडिट, उपकरण जांच और जागरूकता गतिविधियों पर जोर, PASS और RACE तकनीक की जानकारी दी गई
अभियान के दौरान अस्पतालों को फायर सेफ्टी ऑडिट कराने, अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित करने और उसकी रिपोर्ट IHIP पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए. साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज, मॉक ड्रिल और एग्जिट प्लान जैसी गतिविधियों के माध्यम से आम लोगों और कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में फायर सेफ्टी टीम ने PASS और RACE तकनीक के बारे में विस्तार से बताया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सही तरीके से प्रतिक्रिया दी जा सके. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने भी कर्मियों को शपथ दिलाई और राज्य तथा जिला स्तर के कई अधिकारी, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !