Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Simdega News: सिमडेगा में पिता की हत्या के आरोप में बेटे की गिरफ्तारी, विवाद के बाद लाठी से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

Simdega News: झारखंड के सिमडेगा जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है. कोलेबिरा थाना क्षेत्र के डिंबाटोली गांव में बेटे द्वारा अपने पिता की पिटाई किए जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
अवैध संबंध को लेकर चल रहा था विवाद, 30 अप्रैल को हुआ हमला
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सरदा डिंबाटोली निवासी बिजा लुगून का गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था. इस बात को लेकर उनका बेटा शनिचर लुगून नाराज था और पहले भी अपने पिता को मना कर चुका था. इसी मुद्दे पर 30 अप्रैल को दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद के दौरान शनिचर लुगून ने आवेश में आकर अपने पिता की लाठी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में इलाज के दौरान 1 मई को हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद घायल बिजा लुगून को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 1 मई को उनकी मौत हो गई. मौत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे शनिचर लुगून को पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !