Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Jamshedpur Crime News: कदमा में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला को बनाया निशाना

Jamshedpur: जमशेदपुर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सूर पथ पर एक महिला के साथ दिनदहाड़े चेन छीनने की घटना सामने आई है, जहां स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने अनीता चौधरी नामक महिला को अपना शिकार बनाया और गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और रविवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
घटना से जुड़े अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसमें स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। फुटेज में यह भी देखा गया कि दोनों पहले एक रास्ते की ओर मुड़ते हैं, फिर अचानक वापस लौटते हैं और मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

पीछा करने की कोशिश नाकाम, बदमाश फरार
घटना के दौरान महिला के पति जेपी चौधरी भी पास ही मौजूद थे। जैसे ही महिला ने चेन छीनने की जानकारी दी, उन्होंने तुरंत बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की और उनके पीछे दौड़े, लेकिन स्कूटी की तेज रफ्तार के आगे वे उन्हें पकड़ नहीं सके। बदमाश कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गए। 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कदमा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !