Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Jamshedpur News: जमशेदपुर के MGM अस्पताल के दंत विभाग में जूनियर डॉक्टर की नियुक्ति

Jamshedpur News: जमशेदपुर के MGM मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग को एक जूनियर डॉक्टर मिल गया है. विभाग में पहले से दो सीनियर डॉक्टर कार्यरत हैं और अब नए डॉक्टर की नियुक्ति से सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार इस पद के लिए करीब चार महीने पहले विज्ञापन जारी किया गया था. अभ्यर्थियों का चयन उनके अंकों के आधार पर होना था, लेकिन कुछ कारणों से नियुक्ति प्रक्रिया लंबित हो गई थी.

अब प्रक्रिया पूरी करते हुए संबंधित जूनियर डॉक्टर की नियुक्ति कर दी गई है, जिससे दंत विभाग में मरीजों को बेहतर सुविधा मिलने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !