Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jharkhand News: पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है. सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने मौके से एक SLR राइफल, एक कार्बाइन, मैगजीन और करीब 182 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा घटनास्थल से AK-47 का खाली केस भी मिला है.

5 किलो जिलेटिन और विस्फोटक सामग्री जब्त
सर्च ऑपरेशन के दौरान सबसे महत्वपूर्ण बरामदगी विस्फोटक सामग्री की रही है. कोबरा 209 और अन्य सुरक्षाबलों ने कुल 5 किलो जिलेटिन (4 पैकेट), डेटोनेटर और कॉर्टेक्स वायर बरामद किया है. इन विस्फोटकों की बरामदगी से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे. मौके से दैनिक उपयोग के सामान जैसे पिट्ठू बैग, पानी की बोतलें, दवाइयां और संचार उपकरण भी मिले हैं, जो यह दर्शाते हैं कि नक्सली जंगल में लंबी अवधि तक रुकने की तैयारी कर चुके थे.

मारे गए नक्सली का पोस्टमार्टम और अजय महतो दस्ते से जुड़ाव
मुठभेड़ में मारे गए माओवादी अमृत उर्फ इजरायल पूर्ति का चाईबासा में पोस्टमार्टम कराया गया है. बताया जा रहा है कि अमृत मात्र 14 साल की उम्र से ही संगठन से जुड़ गया था और वह कुख्यात अजय महतो दस्ते का सक्रिय सदस्य था. सुरक्षा कारणों से उसके शव को मुठभेड़ के 48 घंटे बाद शुक्रवार को अस्पताल लाया गया था. जांच एजेंसियों के अनुसार, यह दस्ता हाल ही में सारंडा के जंगलों से निकलकर इस क्षेत्र में सक्रिय हुआ था और इसे मिसिर बेसरा तथा अजय महतो समूह का संरक्षण प्राप्त था.

जंगल में सर्च ऑपरेशन तेज, पूरे इलाके में हाई अलर्ट
मुठभेड़ के बाद पुलिस को आशंका है कि कुछ नक्सली अब भी जंगल के भीतर फंसे हुए हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए कोबरा 209 और अन्य सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन को और अधिक सघन बना दिया है. क्षेत्र में रुक-रुक कर फायरिंग की सूचनाएं भी प्राप्त हो रही हैं, जिसे देखते हुए पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. अधिकारियों का मानना है कि बरामद सामानों की जांच से माओवादियों के भविष्य के नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !