Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jamshedpur News: साकची में जेएमएम के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन का हुआ स्वागत

Jamshedpur: साकची स्थित संपर्क कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पूर्वी सिंहभूम के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन का स्वागत किया गया। इस दौरान जेएमएम के युवा नेता सिमरन भाटिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया किया। 

नेतृत्व में संगठन मजबूत होने की उम्मीद
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि विक्टर सोरेन के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि नए जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी जमीनी स्तर पर और सक्रिय होगी तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और बेहतर होगा। कार्यक्रम के दौरान सभी ने संगठन को आगे बढ़ाने और मजबूती देने के संकल्प को दोहराया।

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस स्वागत कार्यक्रम में कैफ अंसारी, आलोक शर्मा, रोशन सोनकर, आयुष कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया और संगठन के विस्तार को लेकर सकारात्मक माहौल बनाया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !