Jamshedpur Big News : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 10 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता पर चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बेटा नशे की हालत में अपने पिता से पैसे की मांग कर रहा था। जब पिता ने पैसे देने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर बेटे ने चापड़ से उन पर हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान करम सिंह के रूप मे हुई है जिनकी उम्र तकरीबन 45 वर्ष बताई गई है।
घायल पिता अस्पताल मे इलाजरत, आरोपी हिरासत मे
घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल को तुरंत इमजीम अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें टीएमएच रेफर किया गया है।इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे घर से अचानक चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। घर के फर्श पर करण सिंह खून से लथपथ पड़े थे, जबकि उनका बेटा निशांत सिंह घटनास्थल पर ही मौजूद था।
स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी निशांत सिंह को हिरासत में लेकर उसके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी युवक बार-बार यह कहता रहा कि उसने अपने पिता को “भूत” समझ लिया था। पुलिस के अनुसार, युवक की मानसिक स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में बेटे ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।है। फिलहाल घायल की हालत काफी गंभीर बताई गई है।