Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-01

Ranchi News: 7 वर्षीय इशांक ने रचा इतिहास, पाक जलडमरूमध्य तैरकर पार करने वाले बने सबसे कम उम्र के तैराक

Ranchi: रांची के 7 वर्षीय तैराक इशांक ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इतनी कम उम्र में उसने भारत और श्रीलंका के बीच स्थित पाक जलडमरूमध्य को तैरकर पार कर दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए गर्व का क्षण बन गई है।
 
करीब 29-30 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी की तय
बताया जा रहा है कि इशांक ने करीब 29 से 30 किलोमीटर लंबी इस कठिन समुद्री दूरी को लगभग 9 घंटे 50 मिनट में पूरा किया। समुद्र की तेज लहरों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच इस दूरी को तय करना किसी भी तैराक के लिए आसान नहीं होता, लेकिन इशांक ने अपने हौसले और मेहनत के दम पर इसे संभव कर दिखाया। उनकी इस उपलब्धि ने खेल जगत में एक नई मिसाल कायम कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !