Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-01

Ranchi News: रांची में जनगणना 2027 की शुरुआत, आज से शुरू हुई स्व-गणना, मोबाइल से घर बैठे भरें फॉर्म

Ranchi News: जनगणना 2027 के तहत रांची में आज से स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बार पूरी व्यवस्था को डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे नागरिक पहली बार खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. इसकी औपचारिक शुरुआत लोकभवन से की गई. प्रशासन का कहना है कि इससे डेटा की सटीकता बढ़ेगी और लोगों का समय भी बचेगा.
1 से 15 मई तक स्व-गणना, मोबाइल से आसान प्रक्रिया
नगर निगम के अनुसार 1 मई से 15 मई 2026 तक नागरिक अपने मोबाइल या अन्य डिजिटल माध्यम से घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in⁠ जारी किया गया है. नागरिकों को 16 भाषाओं में फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से इसमें भाग ले सकें. जनगणना के दौरान कुल 34 सवाल पूछे जाएंगे, जिनके जरिए परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी. इसके साथ ही किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 भी उपलब्ध कराया गया है.

दो चरणों में पूरी होगी जनगणना, 16 मई से घर-घर सर्वे
जनगणना की पूरी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी. पहले चरण में स्व-गणना के साथ मकान सूचीकरण की शुरुआत होगी, जबकि 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का काम पूरा करेंगे. प्रशासन ने साफ किया है कि कोई भी अधिकारी नागरिकों से OTP या निजी दस्तावेज की मांग नहीं करेगा. लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें.

डिजिटल जनगणना की इस पहल से रांची में प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई है. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !