Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Dhanbad Crime News: प्रिंस खान के करीबी गुर्गे शैफी ने की जमानत याचिका दायर, शुक्रवार को होगी सुनवाई

Dhanbad Crime News: धनबाद में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के करीबी माने जाने वाले सैयद सैफ अब्बास नकवी उर्फ शैफी उर्फ मेजर ने अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की है. इस अर्जी पर शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सुनवाई होगी.

बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता शाहनवाज और श्रेयांश रिटोलिया ने दलील दी कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है. उनका कहना है कि सैफ का नाम मेजर नहीं है और उसका प्रिंस खान से कोई संबंध नहीं है.

फिलहाल मेजर धनबाद पुलिस की हिरासत में है. पुलिस उससे प्रिंस खान गिरोह के नेटवर्क और गतिविधियों को लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की बात सामने आई है.

इससे पहले उसे बैंक मोड़ थाना में दर्ज वर्ष 2023 के एक मामले में जेल भेजा गया था. इस केस में गुड्डू अंसारी, मोहम्मद अरमान आलम, अफरीदी सिद्दीकी और राजा समेत अन्य आरोपियों पर गिरोह से जुड़े होने के आरोप लगाए गए थे.

प्राथमिकी के अनुसार, 1 अगस्त 2023 को आरा मोड़ के पास गिरोह के सदस्यों को हथियार और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद 16 दिसंबर 2023 को पुलिस ने बंटी खान और गोडविन खान के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया, जबकि प्रिंस खान, मेजर और अन्य के खिलाफ जांच जारी रखी गई.

बचाव पक्ष का आरोप है कि पुलिस अलग-अलग मामलों में सैफ को मेजर बताकर फंसा रही है. वहीं पुलिस का कहना है कि वह प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है.

धनबाद के आपराधिक इतिहास में पहली बार किसी आरोपी को विदेश से गिरफ्तार कर लाया गया है. इंटरपोल की मदद से सैफ को दुबई के अजमान से पकड़ा गया और 19 अप्रैल 2026 को भारत लाया गया.

कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ के बाद उसे प्रोडक्शन वारंट के आधार पर धनबाद लाया गया. पुलिस के अनुसार, वह गिरोह का मुख्य संचालक था और डिजिटल माध्यम से रंगदारी और धमकी का नेटवर्क चलाता था.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !