Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Entertainment News: रितेश देशमुख की फिल्म "राजा शिवाजी" 1 मई को होगी रिलीज़, मराठी वर्शन से 8 मिनिट छोटा होगा हिंदी वर्शन, सलमान का कैमियो भी है खास

Entertainment News: रितेश देशमुख के नये फिल्म “राजा शिवाजी” को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जो दर्शकों के अनुभव को सीधे प्रभावित करने वाला है. फिल्म का मराठी वर्जन पहले ही CBFC से पास हो चुका है और अब इसके हिंदी वर्जन को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है. खास बात यह है कि दोनों वर्जन का ट्रीटमेंट अलग रखा गया है, ताकि अलग-अलग ऑडियंस को बेहतर तरीके से जोड़ा जा सके.
हिंदी और मराठी वर्जन में आखिर क्या है फर्क
24 अप्रैल को पास हुए मराठी वर्जन का रनटाइम 195.05 मिनट यानी करीब 3 घंटे 15 मिनट से ज्यादा है. वहीं हिंदी वर्जन को करीब 8 मिनट छोटा रखा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने हिंदी दर्शकों के लिए कहानी को थोड़ा ज्यादा टाइट और तेज रफ्तार में पेश करने की कोशिश की है, ताकि फिल्म बिना खिंचे सीधे कनेक्ट करे. दूसरी तरफ, मराठी वर्जन में लोकल फ्लेवर और विस्तार को बनाए रखा गया है, जिससे क्षेत्रीय दर्शकों को ज्यादा गहराई और अपनापन महसूस हो. रिलीज की बात करें तो यह मेगा बजट फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जो महाराष्ट्र दिवस के मौके पर आ रही है. 

स्टारकास्ट और सरप्राइज फैक्टर भी है दमदार, सलमान खान भी आएंगे नजर 
फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे और खास बात यह है कि उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है. प्रोडक्शन की जिम्मेदारी जेनेलिया देशमुख ने संभाली है. इसके अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और महेश मांजरेकर जैसे बड़े नाम फिल्म को और मजबूत बनाते हैं. वहीं सलमान खान का कैमियो इस फिल्म को और खास बना देता है, जहां वह जिवा महाला के किरदार में नजर आएंगे.


कुल मिलाकर “राजा शिवाजी” सिर्फ एक ऐतिहासिक कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनने जा रही है जिसे अलग-अलग दर्शकों के हिसाब से ढाला गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह एक्सपेरिमेंट बॉक्स ऑफिस पर कितना असर छोड़ता है और दर्शकों के दिलों तक कितनी गहराई से पहुंच पाता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !