Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Ranchi News : बिना काफिले प्रोजेक्ट भवन पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को बिना काफिले प्रोजेक्ट भवन पहुंच गए, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सामान्य तरीके से प्रोजेक्ट भवन पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक भी की।


इस दौरान उनकी सादगी और अचानक पहुंचने के अंदाज ने सबका ध्यान खींचा।सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के बिना पारंपरिक काफिले पहुंचने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे, क्योंकि आमतौर पर मुख्यमंत्री के आवागमन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। हालांकि इसे मुख्यमंत्री की कार्यशैली और औचक निरीक्षण जैसे कदम से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

बिना प्रोटोकॉल पहुंचने से अधिकारियों में हलचल, कार्यशैली को लेकर चर्चा तेज

प्रोजेक्ट भवन पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और तेजी पर जोर दिया। इस अचानक दौरे से अधिकारियों में भी हलचल देखी गई।

सादगी भरे अंदाज की चर्चा, सुरक्षा प्रबंधन को लेकर भी उठे सवाल

मुख्यमंत्री के इस कदम को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग चर्चाएं हैं। समर्थक इसे सादगी और कार्यसंस्कृति से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कुछ लोग सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !