Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Kodarma Accident News: डीजे की तेज आवाज के बीच दर्दनाक हादसा, वाहन बैक करते वक्त बच्चे को कुचला

Kodarma Accident News: झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के बगरीडीह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया। डीजे वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय राज पंडित की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


दो लोग गंभीर घायल, रिम्स रेफर

इस हादसे में 10 वर्षीय विकास पंडित और 75 वर्षीय सोबरन पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले कोडरमा सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा गया है।


मॉडिफाइड पिकअप वैन बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, डीजे वाहन एक मॉडिफाइड पिकअप वैन थी, जिसमें साउंड बॉक्स, जनरेटर और लाइट लगाए गए थे। यह वाहन गांव के कैलाश दास के घर आयोजित शादी समारोह के लिए चोपनाडीह से बुलाया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद चालक वाहन को पीछे कर रहा था, तभी उसने पीछे खड़े लोगों को नहीं देखा और यह हादसा हो गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !