Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

Seraikela News: सरायकेला में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश

Seraikela News: सरायकेला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया.

उपायुक्त ने एमटीसी केंद्रों में बेड ऑक्यूपेंसी का रोस्टर तैयार कर उसका नियमित अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कुपोषित बच्चों की बेहतर देखभाल के साथ केंद्रों में बच्चों के अनुकूल वातावरण बनाने, पर्याप्त खिलौनों और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा.

उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ आम लोगों तक आसानी से पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है. आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को जोड़ने और योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए.

बैठक में एएनसी, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी, कुष्ठ रोग, अंधत्व निवारण और एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम की विस्तार से समीक्षा की गई. उपायुक्त ने मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी और कुष्ठ रोग की पहचान के लिए नियमित जांच शिविर लगाने तथा पंचायत स्तर पर विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित करने को कहा.

उन्होंने कृमि मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने, कम जन्म वजन वाले शिशुओं की संख्या घटाने के लिए स्थानीय भाषा में जागरूकता अभियान चलाने और सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया.

साथ ही चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति, बायोमेट्रिक हाजिरी, एंबुलेंस सेवा की सुचारु व्यवस्था और रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए.

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, डीआरसीएचओ, सभी एमओआईसी, डीपीएम, बीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !