Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Khunti News: ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हुई डकैती, डकैतों से भिड़े गृहस्वामी, गोली लगने से एक घायल

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के डेहकेला गांव में शनिवार देर रात डकैती की बड़ी वारदात को ग्रामीणों की सतर्कता और एक गृहस्वामी की हिम्मत ने नाकाम कर दिया। अड़की सीमा से सटे इस गांव में हथियारबंद डकैतों ने एक घर को निशाना बनाया, लेकिन परिवार और गांववालों के विरोध के चलते उनकी योजना विफल हो गई।


गुलगुला-पकौड़ी बेचकर लौटे थे केदार, तभी पहुंचा डकैतों का गिरोह

गृहस्वामी केदार अहीर रोजी-रोटी के लिए सरवादा बाजार में गुलगुला-पकौड़ी बेचकर घर लौटे थे। इसी दौरान छह-सात बाइक पर सवार डकैतों का गिरोह उनके घर पहुंचा और पिस्टल के बल पर लूटपाट की कोशिश करने लगा। डकैतों ने फायरिंग का प्रयास किया, लेकिन तीन बार ट्रिगर दबाने के बावजूद गोली नहीं चली।


केदार और बेटे की बहादुरी, डकैतों से भिड़ गया पूरा परिवार

मौके का फायदा उठाते हुए केदार अहीर ने साहस दिखाया और पत्नी से डंडा मंगाकर डकैतों का सामना किया। इस दौरान उनका बेटा रूसू अहीर भी एक डकैत को पकड़ने में जुट गया, लेकिन दूसरे डकैत ने उस पर गोली चला दी, जो उसके जांघ के पास लगी। इसके बावजूद परिवार डटा रहा और डकैतों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।


ग्रामीणों की भीड़ देख भागे डकैत, एक आरोपी पकड़ाया

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ते देख डकैत भागने लगे, लेकिन एक आरोपी खुदीराम ओड़ेया को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ वरुण कुमार रजक और थाना प्रभारी नायाल गोडविन केरकेट्टा मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल रूसू अहीर को रिम्स रांची रेफर किया गया है, जबकि पुलिस फरार डकैतों की तलाश में जुट गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !