Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-05

Kolhan DIG Visit : कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्टोपा ने सरायकेला में किया दौरा, बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

कोल्हान के नवनियुक्त डीआईजी अनुरंजन किस्टोपा ने सरायकेला का किया दौरा पुलिसिंग व्यवस्था और बकरीद की तैयारियों की समीक्षा
सरायकेला: कोल्हान प्रमंडल के नवनियुक्त पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनुरंजन किस्टोपा ने गुरुवार को सरायकेला जिले का दौरा किया। जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

दौरे के दौरान डीआईजी किस्टोपा ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और वर्तमान पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने आगामी बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा तैयारियों का भी जायजा लिया। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही, उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी ली।

डीआईजी किस्टोपा ने कहा कि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी स्तरों पर अनुशासन और संवेदनशीलता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !