Pakur News : सोनाजोड़ी सोसो टोला में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान धुनी हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र चरण हेम्ब्रम को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
आरोपी की निशानदेही पर खून से सना पत्थर बरामद, हत्या का केस दर्ज
पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना बड़ा पत्थर और अन्य पत्थर बरामद किए गए हैं। मृतका के संबंधी के आवेदन पर नगर थाना में मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर इस मामले का खुलासा किया।
हत्या के कारणों की जांच जारी, इलाके में सन्नाटा और मातम
पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर बेटे ने इतनी खौफनाक वारदात क्यों अंजाम दी। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद या अन्य कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है।