Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

Tata Steel Transfer: टाटा स्टील में 1 मई से बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के पद और जिम्मेदारियां बदली

Tata Steel Transfer: टाटा स्टील में 1 मई से बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में चीफ स्ट्रैटेजी डिप्लॉयमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे रत्नेश चौबे को अब चीफ बिजनेस फाइनेंस (रॉ मैटेरियल) का दायित्व सौंपा गया है, जबकि नेहा हरलालका को उनके पूर्व पद से हटाकर चीफ स्ट्रैटेजी डिप्लॉयमेंट की नई जिम्मेदारी दी गई है। दोनों ही अधिकारी आईएल-2 स्तर के हैं और यह बदलाव कंपनी की रणनीतिक संरचना को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। इसके अलावा टाटा स्टील यूआईएसएल में कार्यरत सीनियर मैनेजर कॉरपोरेट एथिक्स जयदीप बिश्वास को प्रमोशन देते हुए 1 मई से हेड कॉरपोरेट एथिक्स बनाया गया है।
 
डेपुटेशन और प्रोक्योरमेंट विभाग में भी बदलाव
इसी कड़ी में कंपनी ने अन्य विभागों में भी अहम फेरबदल किए हैं। आईएल-2 स्तर के अधिकारी मणिकांत नायक को टाटा स्टील स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड में डेपुटेशन पर भेजा गया है, जहां उनका कार्यकाल 30 जून 2028 तक रहेगा। वहीं प्रोक्योरमेंट विभाग में भी कई बदलाव लागू किए गए हैं, जो 1 मई से प्रभावी होंगे। हेड प्रोक्योरमेंट जमशेदपुर के पद पर कार्यरत अशोक कुमार को अब हेड प्रोक्योरमेंट इलेक्ट्रिकल बनाया गया है, जबकि ओएमक्यू के हेड प्रोक्योरमेंट रोमा साहनी को हेड प्रोक्योरमेंट जमशेदपुर डिलीवरी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सीनियर एरिया मैनेजर प्रोक्योरमेंट रहे सिद्धार्थ सोनकर को प्रमोशन देकर हेड प्रोक्योरमेंट ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट बनाया गया है।

आईटी, प्लांट और मेडिकल सेवाओं में भी फेरबदल
टाटा स्टील के वन आईटी विभाग में भी कई बदलाव किए गए हैं। इसके तहत हेड आईटी सर्विसेज (न्यू मैटेरियल बिजनेस) संतोष कुमार को जमशेदपुर से ही काम देखने को कहा गया है, जबकि हेड आईटी सर्विसेज ग्रुप रिपोर्टिंग इंद्रणील मजुमदार को कोलकाता से अपनी जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मेरामंडली में हेड कोक प्लांट (आयरन मेकिंग) आशीष अग्रवाल को हेड प्रोसेस ऑटोमेशन आयरन मेकिंग मेरामंडली बनाया गया है।

वहीं मेडिकल सर्विसेज और टीएमएच के चिकित्सकों के पदस्थापन में भी बदलाव किया गया है। इमरजेंसी विभाग की जूनियर रजिस्ट्रार डॉ. रेणुका साव को गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया गया है। वेस्ट बोकारो मेडिकल सर्विसेज के सीनियर रजिस्ट्रार डॉ. विजय कुमार को जमशेदपुर प्लांट का प्लांट मेडिकल ऑफिसर बनाया गया है। साथ ही डॉ. प्रत्युष आनंद को टीएमएच क्लिनिक भेजा गया है, जबकि डॉ. दिब्येंदू पात्रा को टीएमएच क्लिनिक से इमरजेंसी सेवाओं के लिए वापस टीएमएच में तैनात किया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !