Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

Seraikela News: चौका में "बच्चा चोर" की अफवाह पर पुलिस अलर्ट, बैनर लगाकर चलाया जागरूकता अभियान

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में इन दिनों ‘बच्चा चोर’ की फैल रही अफवाहों को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर चौका थाना परिसर सहित इलाके के विभिन्न चौक-चौराहों पर बैनर और पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक करने का अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह के कारण कोई अप्रिय घटना न हो और लोग संयम के साथ स्थिति को समझें।

कानून हाथ में न लेने की हिदायत
पुलिस की ओर से आम लोगों से साफ तौर पर अपील की गई है कि वे ‘बच्चा चोर’ जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखकर खुद से कोई कार्रवाई न करें। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो उसके साथ मारपीट करने या हंगामा करने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते जांच कर सही कदम उठाया जा सके और किसी निर्दोष को नुकसान न पहुंचे।

चौक-चौराहों पर लगाए गए बैनर
थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए बैनरों में लोगों को जागरूक करने के लिए साफ संदेश लिखे गए हैं “बच्चा चोर की अफवाह से सावधान, कानून अपने हाथ में न लें” और “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, अफवाह न फैलाएं”। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को यह भी सलाह दी है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर सूचना देकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !