Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

Baharagora News: बहरागोड़ा बाजार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, दिनभर भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

Baharagora: बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र में गुरुवार को आम लोगों को रोजाना होने वाली यातायात समस्याओं से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस बल और प्रखंड कर्मियों की टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाए दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कई अस्थायी ढांचों को हटवाया गया और संबंधित लोगों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्त रोक
इसी अभियान के तहत बाजार क्षेत्र में रोज लगने वाले लंबे जाम और उससे बढ़ रही दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एक अहम निर्णय लिया है। अब बहरागोड़ा बाजार में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से स्कूली बच्चों, स्थानीय खरीदारों और आम राहगीरों को सुरक्षित और सुगम आवागमन का रास्ता मिल सकेगा, साथ ही बाजार की व्यवस्था भी बेहतर होगी और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !