Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

BREAKING: जमशेदपुर के गोलमुरी में बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, नेपाल से भारी मात्रा में अवैध रूप से आयतित सामान बरामद

BREAKING: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित साईनाथ एंटरप्राइजेज में गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे जबरदस्त छापेमारी की गई. यह कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर एक याचिका के आलोक में कोर्ट के मैजिस्ट्रेट दीप्तोनिल हाजरा के नेतृत्व में की गई. बॉम्बे हाई कोर्ट से नियुक्त अधिकारी ने स्थानीय गोलमुरी थाना पुलिस के सहयोग से इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया.

नेपाल के रास्ते अवैध तस्करी का खुलासा
जांच में यह बात सामने आई है कि नेपाल यूनिलीवर कंपनी के नाम पर टूथपेस्ट, पाउडर और अन्य सौंदर्य प्रसाधनों को नेपाल के रास्ते अवैध रूप से लाकर यहां बेचा जा रहा था. प्रारंभिक सूचना के अनुसार, ये सामान अंतरराष्ट्रीय मानकों और ट्रेडमार्क नियमों का उल्लंघन कर बाजार में खपाए जा रहे थे. कोर्ट मैजिस्ट्रेट ने रिफ्यूजी कॉलोनी की दो गलियों में स्थित गोदामों और दुकानों की सघन तलाशी ली, जहां भारी मात्रा में स्टॉक बरामद किया गया.



बड़ी खेप जब्त, माल के आकलन में जुटी टीम
छापेमारी के दौरान पुलिस और कोर्ट की टीम ने नेपाल यूनिलीवर ब्रांड के अवैध रूप से आयातित सामानों की एक बड़ी खेप जब्त की है. फिलहाल अधिकारी जब्त किए गए माल की सूची बना रहे हैं और बाजार मूल्य के आधार पर इसकी कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि बरामद सामान की मात्रा इतनी अधिक है कि इसके मिलान और कागजी कार्रवाई में काफी समय लगने की संभावना है.



कानूनी शिकंजे में साईनाथ एंटरप्राइजेज
बॉम्बे हाई कोर्ट में की गई शिकायत के बाद यह एक्शन लिया गया है. अब इस मामले में साईनाथ एंटरप्राइजेज के संचालकों से पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध सप्लाई चेन के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचा जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !