Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Ranchi News : राजधानी में नकली शराब के साथ शराब माफिया गिरफ्तार

Ranchi News : राजधानी में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब के साथ एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश सिंधिया के रूप में हुई है। यह कार्रवाई नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार इलाके में की गई।
गुप्त सूचना पर छापेमारी, इलाके से दबोचा गया आरोपी

उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि आरोपी जोरार इलाके में छिपा हुआ है और नकली शराब के कारोबार में सक्रिय है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।

नकली शराब बनाकर दूसरे राज्यों में सप्लाई, नेटवर्क खंगाल रही टीम

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नकली शराब तैयार कर उसे अन्य राज्यों में खपाता था। उत्पाद विभाग अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !