Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Jamshedpur Accident: पोटका में कार ने टाटा मैजिक और दो बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत व 11 घायल

Jamshedpur: पोटका थाना क्षेत्र के हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अनियंत्रित कार ने पैसेंजर से भरे टाटा मैजिक और दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार खुद भी पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कुल 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए आगे आए।

रेलवे क्रॉसिंग के बम्पर से उछलकर हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार करीब 12:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से ओड़िशा की ओर जा रही एक कार (WB 02 AS/4786) रेलवे क्रॉसिंग पर बने बम्पर से उछलकर अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार ने आगे चल रही टाटा मैजिक (JH 05 AT/2592) और दो मोटरसाइकिल एक स्प्लेंडर (JH 05 BZ/9399) और एक टीवीएस मोपेड (JH 05 OK/0374) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क पर ही पलट गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

एक की मौके पर मौत, कई की हालत गंभीर
इस भीषण टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाकी सभी घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। कुल 11 घायलों में से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्राथमिक उपचार दिया गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य
घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना के सब-इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आगे की जांच शुरू कर दी है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !