Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Jamshedpur News: सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बी ब्लॉक कुम्हारपाड़ा में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह परिजनों को हुई, जिसके बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिवार गहरे सदमे में है।

2003 में हुई थी शादी, संतान न होने से थी परेशान
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान रूपा देवी (40) के रूप में हुई है, जिनकी शादी वर्ष 2003 में अजय वर्मा से हुई थी। शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी दंपती को संतान सुख नहीं मिला, जिसके कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि इसी वजह से वह काफी परेशान रहती थीं और इसी तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

सोनारी बाजार में चलाती थीं कपड़े की दुकान
रूपा देवी सोनारी बाजार में कपड़ों की एक दुकान चलाती थीं और परिवार के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर रही थीं। हालांकि अंदर ही अंदर वह अपनी व्यक्तिगत परेशानियों से जूझ रही थीं, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था।

सुसाइड नोट में परिवार को ठहराया बेगुनाह
घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें रूपा देवी ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि उनकी आत्महत्या के लिए परिवार का कोई सदस्य जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने अपने नोट में संतान न होने की पीड़ा को ही इस कदम का कारण बताया है।

परिवार में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि दो दिन बाद ही मृतका के चचेरे भाई की शादी होने वाली थी, ऐसे में इस घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !