Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन रिडेवलपमेंट के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, दुकानों और क्वार्टरों पर चला बुलडोजर

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट कार्य को गति देने के लिए मंगलवार को स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई। रेलवे और प्रशासन की संयुक्त टीम ने संकटा सिंह पेट्रोल पंप के आसपास अभियान चलाते हुए कई सब्जी और फल दुकानदारों को हटाया, वहीं चिन्हित पुराने रेलवे क्वार्टरों को भी ध्वस्त किया गया। 

284 करोड़ की लागत से होगा स्टेशन का कायाकल्प
जानकारी के अनुसार टाटानगर रेलवे स्टेशन का करीब 284 करोड़ रुपये की लागत से रिडेवलपमेंट किया जाना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन 11 अक्टूबर 2025 को किया गया था, जिसके बाद से ही स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसी क्रम में छोटे-बड़े कई दुकानों और मकानों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।

स्टेशन के सौंदर्यीकरण और विकास पर जोर
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान स्टेशन के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। रिडेवलपमेंट योजना के तहत स्टेशन परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक अनुभव मिल सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !