Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-04-20

IPL 2026: हार की हैट्रिक तोड़ पाएगी मुंबई या गुजरात बढ़ाएगा जीत का सिलसिला

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 30 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात ने अब तक 5 में से 3 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई सिर्फ 1 जीत के साथ संघर्ष कर रही है। ऐसे में मुंबई के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है।

बल्लेबाजों के लिए जन्नत पिच
अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है। यहां हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं और बड़े शॉट्स लगाना आसान रहता है। यही वजह है कि दर्शकों को एक रोमांचक और रन बरसाने वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है।

टॉस का खेल और रणनीति
इस मैदान पर कप्तान अक्सर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते है, इसकी वजह ये है कि यहां लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि आंकड़े बताते हैं कि दोनों पारियों में जीत का आंकड़ा बराबर रहा है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प बन जाता है।

आंकड़ों में छुपा रोमांच
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 46 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें 23-23 मैच दोनों पारियों में जीते गए हैं। यहां का हाईएस्ट स्कोर 243/5 रहा है, जबकि सबसे कम स्कोर 89 रन का है। इन आंकड़ों से ये साफ है कि यह मैदान कभी भी खेल का रुख पलट सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !