Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-05

Drunken Brawl : जमशेदपुर में शराब के बाद विवाद, दोस्त की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

बोड़ाम के मिर्जाडीह में एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। 50 वर्षीय नथुनी राय की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके परिचित पंडित राय उर्फ तपन राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नथुनी के बेटे सोनू राय ने पिता की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 28 मई की बताई जा रही है। बोड़ाम के मिर्जाडीह में शिव मंदिर के पास नथुनी राय और पंडित राय के बीच अचानक विवाद हो गया। गुस्से में आकर पंडित राय ने लाठी से नथुनी के सिर पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नथुनी को पहले एमजीएम अस्पताल और फिर रिम्स रेफर किया गया जहां 29 मई को उनकी मौत हो गई।स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मित्र थे और मजदूरी का काम साथ करते थे। घटना से कुछ देर पहले दोनों ने गांव की एक शराब भट्टी में शराब पी थी जिसके बाद बहस हुई और यह वारदात हुई।
जमशेदपुर के डिमना लेक से सटे बोड़ाम के मिर्जाडीह निवासी नथुनी राय 50 की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पंडित राय उर्फ तपन राय को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !