Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-05

Environmental Run : विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में 7 किमी की वृक्षाथोन दौड़ का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षाथोन का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए। यह दौड़ सोनारी स्थित वन भवन परिसर से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस वन भवन परिसर में समाप्त हुई। कुल 7 किलोमीटर लंबी इस दौड़ का शुभारंभ जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं डीएफओ सबा आलम अंसारी ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं और शहरवासियों से अपील की कि वे अपने निजी जीवन में ऐसे बदलाव जरूर लाएं जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और इस दिशा में छोटे छोटे प्रयास भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

जिले के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि वन विभाग पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्ष भर कार्य करता रहता है और इसी श्रृंखला में यह वृक्षाथोन दौड़ आयोजित की गई है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करें क्योंकि प्लास्टिक प्रदूषण के कारण पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचता है। सही मायने में पर्यावरण तभी संरक्षित हो सकता है जब हम अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं।

इस वर्ष इस दौड़ के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त देश बनाने का संकल्प भी लिया गया। इस प्रकार इस आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !