Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-19

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची में “लव जिहाद” के खिलाफ हुंकार, संगठनों का जोरदार प्रदर्शन

Jamshedpur News: रविवार को जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर कथित “लव जिहाद” के बढ़ते मामलों को लेकर अपनी आवाज उठाई।


समाजिक सुरक्षा पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

धरना स्थल पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि युवतियों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाकर पहचान छिपाकर संबंध बनाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे सामाजिक और सांस्कृतिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 


सरयू राय का बयान मामलों को नजरअंदाज करना खतरनाक

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और समाज को सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।


शांतिपूर्ण प्रदर्शन, आगे आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सख्त कानून बनाने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !