Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Jharkhand News: जूनियर डॉक्टरों की स्टाइपेंड वृद्धि पर अगली कैबिनेट बैठक में फैसला संभव

Jharkhand News: राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ोतरी का मामला अब कैबिनेट स्तर तक पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि इस संबंध में फाइल कैबिनेट बैठक में भेजी जा चुकी है और जल्द निर्णय होने की उम्मीद जताई जा रही है.

15 तारीख को हुई कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा प्रस्तावित थी, लेकिन उस दौरान इसे अगली बैठक में रखने का निर्णय लिया गया. अब जूनियर डॉक्टरों की नजर आगामी कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई है, जो कुछ दिनों में होने वाली है.

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि अगली कैबिनेट बैठक में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे.

डॉक्टरों का मानना है कि स्टाइपेंड में वृद्धि से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, बल्कि कार्य के प्रति उत्साह और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !