Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Ranchi News: JPSC परीक्षा को लेकर रांची में हाई अलर्ट, 96 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

Ranchi News: झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार 19 अप्रैल 2026 को दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगी। राँची जिले में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।


उपायुक्त की अध्यक्षता में अहम बैठकअधिकारियों को सख्त निर्देश

परीक्षा के सुचारू संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ परीक्षा से जुड़े पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।


96 केंद्रों पर होगी परीक्षासुविधाओं का रखा गया विशेष ध्यान

राँची में कुल 96 उप-केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।


कड़ी निगरानी और समय से पहुंचने की अपील

परीक्षा केंद्रों के आसपास 100-200 मीटर तक निषिद्ध क्षेत्र रहेगा, जहां मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित होंगे। फ्लाइंग स्क्वॉड, पुलिस बल और कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचे और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !