Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-04

Jharkhand: झारखंड बंद का आह्वान,जमशेदपुर में नहीं दिखा बंद का असर

Jharkhand : झारखंड में बंद का आह्वान किया गया है, लेकिन जमशेदपुर में इसका कोई खास असर नहीं दिखा. आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा ने सिरमटोली सरना स्थल के पास से रैंप हटाने की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया है.
आदिवासी प्रतिनिधियों का कहना है कि यह बंद न केवल सिरमटोली रैंप के विरोध में है, बल्कि आदिवासियों की धर्मस्थलियों जैसे मारंगबुरू, लुगुबुरू और मुड़हर पहाड़ के अस्तित्व की रक्षा के लिए भी है.

बंद के दौरान कई मुद्दे उठाए जाएंगे, जिनमें पेसा कानून को सख्ती से लागू करना, आदिवासियों की जमीन की लूट को रोकना, धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन करना, नियोजन नीति में बदलाव करना, लैंडबैंक में आदिवासियों की जमीन को शामिल करने का विरोध, ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना करना, आदिवासियों की भाषा और संस्कृति का संरक्षण करना और राज्य में शराबबंदी को सख्ती से लागू करना शामिल है.

बंद के दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे दवा दुकान, शवयात्रा एंबुलेंस और हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों को छूट दी गई है.

कुछ राजनीतिक पार्टियों ने भी बंद का समर्थन किया है और झारखंड सरकार से सभी मांगों को पूरा करने की मांग की है.

जमशेदपुर में बंद का कोई खास असर नहीं दिखा. मानगो बस स्टैंड से रांची, धनबाद, बोकारो, भुवनेश्वर और अन्य जगहों के लिए बसें चलती रहीं. शहर का जीवन सामान्य रहा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !