Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-04

Jamshedpur Fraud Alert: कैश डिपोजिट मशीन बना ठगी का नया हथियार, साइबर ठग ने युवक को झांसे में लेकर उड़ाए 65 हजार

Jamshedpur: शहर में साइबर ठगों ने अब कैश डिपोजिट मशीन (सीडीएम) को ठगी का नया जरिया बना लिया है। ये शातिर अपराधी उन लोगों को निशाना बना रहे हैं, जो खाते में नकद जमा करने एटीएम आते हैं। ठग उन्हें झांसे में लेकर नकद राशि ले लेते हैं और बदले में उनके खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर रकम डाल देते हैं। लेन-देन के कुछ समय बाद खाते फ्रीज हो जाते हैं और पीड़ित को थाने के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ताजा मामला साकची एसएनपी एरिया स्थित एसबीआई एटीएम का है, जहां मानगो आजादनगर निवासी कमर आलम से एक युवक ने 65 हजार रुपये ठग लिए।
पीड़ित की ओर से साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार, 30 मार्च को कमर दोस्त समशाद के साथ आमबगान स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में पैसे जमा करने गए थे, लेकिन एटीएम काम नहीं कर रहा था। इसके बाद दोनों एसएनपी स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचे, जहां लिंक फेल था। वहां मौजूद एक युवक ने उन्हें झांसे में लेते हुए कहा कि वह ऑनलाइन उनके खाते में पैसा डाल सकता है, बशर्ते वे उसे नकद दे दें। कमर ने 65 हजार रुपये युवक को सौंप दिए। युवक ने तुरंत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर पैसे खाते में भेज भी दिए। बाद में उसी खाते से चार अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए, जो सभी बाद में फ्रीज कर दिए गए। बाद में बैंक से जानकारी मिली कि जिन खातों में पैसे भेजे गए, वे ठगी से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिसके कारण सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। पीड़ित अब न्याय के लिए पुलिस के दरवाजे खटखटा रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !