Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Jamshedpur News : री-एडमिशन शुल्क के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर धरना, निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप

Jamshedpur News : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले निजी स्कूलों द्वारा री-एडमिशन के नाम पर वसूले जा रहे अतिरिक्त शुल्क के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अभिभावक और संगठन के सदस्य शामिल हुए।
अभिभावकों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ, मनमानी वसूली का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल हर साल री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने इसे अवैध और अनुचित बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

शुल्क पर रोक और कार्रवाई की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

धरना के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से री-एडमिशन शुल्क पर रोक लगाने और दोषी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही अभिभावकों को राहत देने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी अपील की गई।
प्रदर्शन के अंत में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !