Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Seraikela News: कुचाई KGBV में नामांकन को लेकर बैठक, BDO ने कहा:- योग्य छात्राओं का हो निष्पक्ष चयन

Seraikela News: कुचाई प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6, 7 और 9 में नामांकन को लेकर बुधवार को प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) साधु चरण देवगम ने की, जिसमें नामांकन प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.


पारदर्शी चयन प्रक्रिया पर जोर

बैठक में तय दिशा-निर्देशों और पात्रता मानकों के आधार पर छात्राओं के चयन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया. BDO ने स्पष्ट कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए, ताकि किसी भी स्तर पर पक्षपात की गुंजाइश न रहे.

जरूरतमंद छात्राओं को प्राथमिकता
साधु चरण देवगम ने निर्देश दिया कि चयन के दौरान वास्तव में जरूरतमंद और योग्य छात्राओं को प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय का उद्देश्य वंचित वर्ग की बच्चियों को बेहतर शिक्षा और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है, इसलिए चयन उसी भावना के अनुरूप होना चाहिए.

सरकारी मानकों का सख्ती से पालन
BDO ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि नामांकन प्रक्रिया में सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियमों और मानकों का अक्षरशः पालन किया जाए. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
बैठक में चयन समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !