Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Seraikela News: खरसावां में BLBC बैठक, बैंकिंग सेवाओं को तेज और पारदर्शी बनाने पर जोर

Seraikela News: प्रखंड सभागार में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एलडीएम वरुण चौधरी ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रधान मांझी भी मौजूद रहे. बैठक में क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को बेहतर और आम लोगों के लिए आसान बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.


लंबित आवेदनों को जल्द निपटाने का निर्देश

एलडीएम वरुण चौधरी ने सभी बैंक शाखाओं को निर्देश दिया कि वे जनहित से जुड़े मामलों में प्राथमिकता दें और सेवाएं पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं के तहत आए आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए, ताकि पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल सके.

KCC, फसल बीमा और विश्वकर्मा योजना पर जोर
बैठक में किसानों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को जोड़ने के निर्देश दिए गए.

वित्तीय समावेशन बढ़ाने पर फोकस
एलडीएम ने सामाजिक सुरक्षा और बीमा योजनाओं से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही. उन्होंने ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों में बैंकिंग जागरूकता अभियान चलाने पर जोर देते हुए वित्तीय समावेशन को बढ़ाने के निर्देश दिए.

समन्वय के साथ काम करने की अपील
BDO प्रधान मांझी ने सभी अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होना चाहिए और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए.

बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !