Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Jamshedpur News: आशीर्वाद ओल्ड एज होम में गूंजा स्नेह और सेवा का संदेश, वृद्धाश्रम में भावुक सेवा कार्यक्रम का आयोजन

Jamshedpur News: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता की ओर से 15 अप्रैल 2026 को बारीडीह स्थित “आशीर्वाद ओल्ड एज होम” में “आशीर्वाद विजिट एंड सर्विस इनिशिएटिव” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्षा रीपा दत्ता की सास की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में किया गया।


बुजुर्गो के साथ आत्मीय संवाद और सेवा के अविस्मरणीय पल

कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गो के साथ समय बिताया, उनसे संवाद किया और उनके सुख-दुख साझा किए। सेवा कार्य के तहत बुजुर्गो के लिए भोजन की व्यवस्था की गई, जिसे सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से परोसा। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान वातावरण भावुक हो गया और बुजुर्गो ने सदस्यों को आशीर्वाद और स्नेह प्रदान किया।


रीपा दत्ता के विचार और कार्यक्रम का संचालन

क्लब की अध्यक्षा रीपा दत्ता ने कहा कि बुजुर्गो की सेवा करना ईश्वर की सच्ची पूजा के समान है। उन्होंने बताया कि अपनी सास की स्मृति में इस प्रकार का सेवा कार्य करना उनके लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम का नेतृत्व आईपीपी सारिका सिंह और अध्यक्षा रीपा दत्ता ने किया, जबकि सचिव सुनीता सेठ और संपादक अंजुला सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !