Jamshedpur News: 15 अप्रैल 2026 को करीम सिटी कॉलेज के SPArC ने IQAC के साथ मिलकर अपने वार्षिक लिटरेरी और कल्चरल इवेंट SATRANG के छठे दिन “Strokes” का सफल आयोजन किया। “Peace And Unity” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा खुलकर व्यक्त करने का अवसर मिला, जिससे पूरा माहौल रंगीन और जीवंत बन गया।
चार श्रेणियों में हुई संगीत प्रतियोगिता
ये प्रतियोगिता में चार कैटेगरी आयोजित की गई थी जिसमे, क्लासिकल सोलो, सूफी सोलो, गजल सोलो और फोक सोलो शामिल थे। कुल 15 प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिस्टर अजय रॉय, मिस्टर अजय त्रिपाठी और मिस हरविंदर कौर उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया।
संचालन और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम का संचालन एंकर संस्कृत शर्मा ने सहजता और आत्मविश्वास के साथ किया, जिससे पूरा आयोजन बेहद आकर्षक और रोचक बना रहा। अंत में कल्चरल सेक्रेटरी मुस्कान कुमारी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, आयोजकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया, जिसके साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।